उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार विधानसभा में आर्थिक समीक्षा (Economic Survey) पेश की गई। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि राज्य की प्रति व्यक्ति आय पिछले 9 वर्षों में दोगुनी होकर 1,26,304 रुपये हो गई है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था 30.25 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो 2016-17 में मात्र 13.30 लाख करोड़ थी।
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर और व्याख्या:
प्रश्न 1: उत्तर प्रदेश की वर्तमान प्रति व्यक्ति आय (GSDP के आधार पर) कितनी है?
उत्तर: 1,26,304 रुपये।
व्याख्या: वर्ष 2016-17 में यह केवल 61,142 रुपये थी, जो अब दोगुनी से भी अधिक हो गई है।
प्रश्न 2: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था (जीएसडीपी) वर्तमान में कितने लाख करोड़ की है?
उत्तर: 30.25 लाख करोड़ रुपये (2024-25)।
व्याख्या: सरकार का लक्ष्य इसे चालू वित्तीय वर्ष में 36 लाख करोड़ रुपये तक पहुँचाने का है।
प्रश्न 3: राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश का योगदान कितना प्रतिशत हो गया है?
उत्तर: 9.1 प्रतिशत।
व्याख्या: वर्ष 2016-17 में यह योगदान 8.6% था। अब यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।
प्रश्न 4: वर्ष 2025-26 के लिए उत्तर प्रदेश के बजट का आकार कितना रखा गया है?
उत्तर: 8.33 लाख करोड़ रुपये।
व्याख्या: यह वर्ष 2016-17 के बजट (3.47 लाख करोड़) की तुलना में दो गुने से भी अधिक है।
