लखनऊ के सैरपुर राजकीय इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं—सुभी, काजल और अनन्या ने एक अनूठा AI ऐप विकसित किया है जिसका नाम ‘परख’ रखा गया है। यह ऐप माइक्रोसॉफ्ट कस्टम विजन तकनीक का उपयोग करता है। मोबाइल के सामने फल (विशेषकर आम) रखने पर यह तुरंत उसकी सटीक वैरायटी की पहचान कर लेता है।
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: लखनऊ की छात्राओं द्वारा विकसित ‘परख’ ऐप का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर: फलों (विशेषकर आम की किस्मों) की पहचान करना।
