Daily Current Affairs GK Quiz December-5-2025

महत्वपूर्ण Current Affairs Q&A (Hindi)

1. इज़रायल ने मोसाद का अगला निदेशक किसे नियुक्त किया है जो जून 2026 में पदभार ग्रहण करेंगे?
मेेजर जनरल रोमन गोफमैन
2. रोमन गोफमैन को मोसाद प्रमुख बनाने का निर्णय किसने लिया?
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
3. 7 अक्टूबर 2023 के हमास हमले में गंभीर रूप से घायल अधिकारी जिन्हें अब मोसाद प्रमुख बनाया गया है — उनका नाम क्या है?
मेेजर जनरल रोमन गोफमैन
4. DGCA ने नवंबर 2025 में लागू नई FDTL नियमावली में साप्ताहिक विश्राम से संबंधित कौन सा प्रावधान वापस लिया?
48 घंटे के साप्ताहिक विश्राम में छुट्टी (लीव) को न गिनने वाला नियम वापस लिया गया।
5. नई FDTL नियमों के कारण इंडिगो ने एक ही दिन में कितनी से अधिक उड़ानें रद्द की थीं?
550
6. भारत और रूस ने दिसंबर 2025 में किस वर्ष तक का नया आर्थिक सहयोग कार्यक्रम अपनाया?
2030 तक
7. भारत-रूस के बीच INSTC, चेन्नई-व्लादिवोस्तोक और नॉर्दर्न सी रूट को बढ़ावा देने का निर्णय कब लिया गया?
दिसंबर 2025 में मोदी-पुतिन वार्ता के दौरान
8. भारत रूस में भारतीय तकनीक से कौन सा बड़ा प्लांट लगाने जा रहा है?
फार्मास्यूटिकल फैक्ट्री (कैंसर दवाइयों सहित)
9. भारत और रूस किस खाद का संयुक्त उत्पादन शुरू करने जा रहे हैं?
यूरिया
10. रूसी नागरिकों के लिए भारत ने कितने दिन का मुफ्त ई-टूरिस्ट वीजा शुरू किया है?
30 दिन
11. भारत और रूस ने ध्रुवीय जल में जहाज चलाने के लिए भारतीय नाविकों की संयुक्त ट्रेनिंग शुरू करने का निर्णय कब लिया?
दिसंबर 2025 में
12. नेशनल कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर नेटवर्क (NCCN) ने नई चीफ मेडिकल ऑफिसर के रूप में किस भारतीय मूल की डॉक्टर को नियुक्त किया है?
डॉ. रेनुका अय्यर
13. डॉ. रेनुका अय्यर NCCN CMO का पदभार कब संभालेंगी?
26 फरवरी 2026
14. भारतीय रेलवे ने कवच 4.0 को दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा कॉरिडोर पर कितने रूट किलोमीटर तक चालू किया है?
738 किलोमीटर
15. कवच 4.0 किस उच्चतम अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानक पर प्रमाणित है?
SIL-4
16. पाकिस्तान ने 27वें संवैधानिक संशोधन के तहत किसे देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस (CDF) नियुक्त किया?
फील्ड मार्शल आसिम मुनीर
17. पाकिस्तान में चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस की नई पदवी ने किस पुरानी पदवी को समाप्त कर दिया?
चेयरमैन जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमिटी (CJCSC)
18. अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA) का 19वां सदस्य देश कौन बना?
रूस
19. अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA) का मुख्यालय कहाँ है और यह कितनी बड़ी बिल्ली प्रजातियों के संरक्षण पर काम करता है?
नई दिल्ली — सात प्रजातियाँ (बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर, पूमा)
20. विश्व के कुल जंगली बाघों का कितना प्रतिशत भारत में है?
75% से अधिक (लगभग 3600+ बाघ)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *