Current Affairs Quiz – 01 March 2026

केरल का नाम ‘केरलम’: केंद्रीय कैबिनेट ने केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह प्रक्रिया संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत पूरी की जाएगी।

राजस्थान होमस्टे योजना 2026: ग्रामीण आय और पर्यटन बढ़ाने के लिए राजस्थान ने नई योजना शुरू की है। अब होमस्टे में कमरों की संख्या 5 से बढ़ाकर 8 कर दी गई है और मालिक का घर पर रहना अनिवार्य नहीं है।

अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ (Dharma Guardian): भारत और जापान के बीच सैन्य अभ्यास का 7वां संस्करण चौबटिया (उत्तराखंड) में शुरू हुआ। इसमें भारतीय सेना की ओर से ‘लद्दाख स्काउट्स’ भाग ले रहे हैं।

अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ (Dharma Guardian): भारत और जापान के बीच सैन्य अभ्यास का 7वां संस्करण चौबटिया (उत्तराखंड) में शुरू हुआ। इसमें भारतीय सेना की ओर से ‘लद्दाख स्काउट्स’ भाग ले रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर – रोड सेफ्टी चैंपियन: संयुक्त राष्ट्र (UN) ने सचिन तेंदुलकर को सड़क सुरक्षा के लिए ‘ग्लोबल चैंपियन’ नियुक्त किया है। वे सुरक्षित ड्राइविंग और हेलमेट/बेल्ट के उपयोग के लिए जागरूकता फैलाएंगे।

बिहार सिविल न्यायालय विधेयक 2026: बिहार ने 1887 के औपनिवेशिक कानून को बदलकर नया सिविल कोर्ट कानून पारित किया है। साथ ही नगर पालिकाओं में कमेटियों का चुनाव गुप्त मतदान से करने का निर्णय लिया गया है।

UNGA में यूक्रेन प्रस्ताव: रूस-यूक्रेन युद्ध की चौथी वर्षगांठ पर UNGA में तत्काल संघर्ष विराम का प्रस्ताव लाया गया। भारत ने इस मतदान से खुद को अलग (Abstain) रखा।

UNGA में यूक्रेन प्रस्ताव: रूस-यूक्रेन युद्ध की चौथी वर्षगांठ पर UNGA में तत्काल संघर्ष विराम का प्रस्ताव लाया गया। भारत ने इस मतदान से खुद को अलग (Abstain) रखा।

मुंबई एयरपोर्ट को अवार्ड: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) को 40 मिलियन+ यात्री श्रेणी में एशिया-पैसिफिक का सर्वश्रेष्ठ रवानगी (Best Airport for Departures) हवाई अड्डा चुना गया।

विमानन मुद्रीकरण (Monetisation): केंद्र सरकार ने 2026-30 के लिए 27,500 करोड़ रुपये का मुद्रीकरण लक्ष्य रखा है। इसके तहत 11 हवाई अड्डों (जैसे वाराणसी, भुवनेश्वर, इंदौर) को निजी क्षेत्र को लीज पर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *